शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुनीलसिंह राजपूत को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सेंवड़ा तालाब की पार पर बनी सीढियों पर बैठकर 7-8 लोग डकैती डालने की योजना बना रहे है। एसपी राजेशसिंह चंदेल को अवगत कराया यहां एसपी के निर्देश पर थाना सतनवाडा टीम, थाना गोवर्धन टीम मुखबिर की सूचना पर सूचना की तस्दीक हेतु मय थाना सुभाषपुरा फोर्स, सतनवाडा टीम, थाना गोवर्धन टीम अलग अलग दिशाओं से छुपकर तालाब के पास बनी सीढियो के पास पहुचे तालाब के पास बनी पत्थर की सीढियों पर सात-आठ लोग चांद की दूधिया रोशनी में बैठे हुए दिखे शराब पी रहे थे और एक दूसरे से बातचीत करते हुये सेवडा गांव में डकैती करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. नाम राजू पुत्र रामदास मोगिया उम्र 24 साल निवासी रामनगर मुगावली थाना मुगावली जिला अशोकनगर 2. नाम हैप्पी पुत्र रामदास मोगिया उम्र 19 साल निवासी रामनगर मुगावली थाना मुगावली जिला अशोकनगर 3. चावला पुत्र बाबूराम मोगिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम वन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा 4. रघुवीर पुत्र बाबूराम मोगिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम वन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा का होना 5. नाम लवलव मोगिया पुत्र बागडी मोगिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम वन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा 6. गोपी मोगिया पुत्र बन्टू मोगिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम मडमुर्रा थाना सूखीसेवनिया जिला भोपाल 7. कालू पुत्र रघुवीर मोगिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम रामनगर मुगावली थाना मुगावली जिला अशोकनगर 8. अजय पुत्र दिलीप मोगिया उम्र 22 साल निवासी पटेल बाबा गडमुर्रा थाना सूखीसेवनिया जिला भोपाल का होना बताया। उक्त आरोपी गणों से सभी बदमाशों से हथियार रखने के संबंध में लायसेंस चाहा गया तो किसी भी बदमाश पर उक्त हथियार रखने का लायसेंस नहीं मिला। उक्त सभी बदमाशों से वहां इकट्ठा होने का कारण पूछा तो उन्होने डकैती करने के इरादे से इकट्ठा होना बताया आरोपी गणों को उक्त कृत्य अपराध धारा 399,400,402 भादवि, 11,13 एमपीडीपीके एक्ट एवं 25,27,25बी आम्र्स एक्ट अन्तर्गत केस दर्ज किया गया। आरोपितों से अवैध 12 बोर का कट्टा 02 जिंदा कारतूस,एक लोहे का भाला, लोहे का फरसा,बका,लोहे का ताला तोडने का सरिया,लोहे की दो रॉड,आदि सामान की जप्ती की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि सुनील सिंह राजपूत, सउनि भुल्लन सिंह, कावा प्र.आर. रामबरन सिहं, आर. देवेन्द्र मीणा, पदमचन्द्र, नरेन्द्र धाकड, हरि सिंह, राजकुमार गुर्जर, संजय जाट, विमल बौहरे, चालक सोनू गुर्जर व थाना प्रभारी गोवर्धन उनि दिनेश सिंह नरवरिया, बीरेन्द्र, अजय रावत, अजय यादव, श्याम शर्मा, चालक नीरज तिवारी तथा थाना सतनवाडा सउनि लक्ष्मण सिहं कुशवाह, प्र.आर भगवानलाल, आर.सौरव राजावत, आर. ब्रजमोहन धाकड डकैती की योजना बनाते हुये बदमाशो को पकडने में अहम भूमिका रही ।






Be First to Comment