शासकीय भूमि पर भू—माफियाओं द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर / Shivpuri News

नरवर। नरवर तहसील नरवर नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से आज नरवर में अनाज मंडी के पीछे लगभग दो करोड़ की शासकीय भूमि पर किए गए भू माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। भू माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि को एक दूसरे को क्रय विक्रय करने के बाद पक्के मकानों का निर्माण कर दिया गया था आज की प्रशासन की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी नरवर में मारकपुर, श्मशान घाट के पास, छोटे तालाब की पहाड़ी पर, ठाकुर बाबा की टेक पर, पार वाली माता मंदिर की पहाड़ी, मेन सड़क के दोनों ओर, सिद्ध बाबा की रास्ता के आसपास भू माफियाओं द्वारा शासन की करोड़ों रुपए की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। नरवर तहसीलदार रुचि अग्रवाल का कहना है की हमने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण का टीम बनाकर सर्वे कराकर अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर लिया है। आगे भी बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही जारी रहेगी।