शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा नवनिर्मित थीम रोड पर तेज गति से चलने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा बुधवार को चलानी कार्रवाई की गई है। तेज गति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसमें कई लोगों की जान जा रही हैं एवं कई गंभीर घायल भी हो रहे हैं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा थीम रोड गुना बाईपास से ककरवाया मोड़ एवं ग्वालियर बायपास से 18 बटालियन तक स्पीड लिमिट 30km/ किलोमीटर रखी गई है जिसका पालन वाहन चालक नहीं कर रहे हैं और अपनी कार की स्पीड 70, 80, 90, 100km पर चला रहे हैं जिससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है। यातायात पुलिस द्वारा थीम रोड पर जो कार्रवाई की गई है वो लगातार जारी रहेगी। अगर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचना है तो अपनी कार की स्पीड 30km या उसे नीचे रखें।
थीम रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के कटे चालान, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई / Shivpuri News




