Press "Enter" to skip to content

युवती से बलात्कार करने के बाद की थी हत्या, लाश पुल के नीचे फेंकी / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थानांतर्गत अमोला पुल के नीचे मिली युवती की लाश की पांच दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवती का अंतिम संस्कार करवा दिया है, हालांकि पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवती की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

उल्लेखनीय है कि छह मई को सुरवाया थानांतर्गत अमोला पुल के नीचे एक युवती की लाश पानी में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों की सूचना के उपरांत पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवा कर उसका पीएम करवाया और मर्ग कायम कर युवती की शिनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन लाश मिलने के पांच दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लाश का अंतिम संस्कार करवा दिया है। चूंकि युवती के शरीर को चाकूओं से कई जगह गोंदा गया था ऐसे में प्रथम द?ष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, इसलिए पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते पीएम में एक महिला डॉक्टर को रखवाया और युवती के गर्भवती होने व बलात्कार होने के संबंध में भी जानकारी चाही। पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि युवती के साथ हत्या करने से पहले दुष्कर्म किया गया था और इसके बाद उसकी हत्या की गई थी, हालांकि युवती गर्भवती नहीं थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!