शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में हरिवंश त्रिवेदी सेवा निवृतत प्रमुख कलाकार सामाजिक न्यास एवं निशक्तजन कलयाण विभाग शिवपुरी पहुंचे। यहां अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनाते हुए हरिवंश ने बताया कि उनके द्धारा स्वत्तवों के भुगतान के लिए सीएम हेल्पलाइन लागई थी जो लेवल 4 पर लंबित हो गई। उक्त लंबित शिकायत के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को त्वरित निराकरण किए जाने के लिए संबंधित कलाकार के अभिलेखों के साथ संचालनालय में एक सप्ताह के अंदर मौजूद होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन आज दिनांक तक मेरे स्वत्वों के भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही संगत अभिलेखों को संचालनालय भेजा गया है। इसलिए मेरे स्वत्व एरियर तथा तृतीय समयवान वेतन का लाभ दिया जाए। मेरे द्धारा लगातार 2013 से विभाग में पत्राचार किया जा रहा है लेकिन सेवा निवृत्ति वर्ष नवबर 2020 तक कोई जबाव नहीं दिया गया है।
कलाकार पहुंचा जनसुनवाई में, कहा सेवा निवृत्ति बाद नहीं मिला भुगतान, दिलवा दो / Shivpuri News




