Press "Enter" to skip to content

साहब…! मेरी पत्नी घर छोड़कर भाग गई, फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रकाश पुत्र खच्चेराम कुशवाह निवासी संजय कॉलोनी हाल निवासी कालीमाता घोसीपुरा ने जनसुनवाई में एसपी को अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि 13 अप्रैल को सुबह वह सेंटिंग के काम से घर से निकल गया जब शाम को वह वापस आया तो देखा की मेरी पत्नी नीलम कुशवाह व बच्ची मधु कुशवाह 3 साल घर पर नहीं है। जिस पर अपने पुत्र जयदीप कुशवाह से पूछा तो उसने बताया कि मम्मी 12 बजे ही बिना बताए घर से चली गई  आस—पड़ोस व रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। साथ ही घर से 50 हजार रूपए भी गायब थे। मामले को लेकर फिजीकल थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अभी तक मेरी पत्नी व बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं कुछ दिनों से मुझे 8085031442, 8120516707 नंबर से फोन आ रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे मुझे व मेरे पुत्र को जान का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर 26 अप्रैल को थाने में भी आवेदन दे दिया लेकिन अभी तक पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है इसलिए आप मेरी मदद करें और मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करवाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!