कोर्ट में तारीख करने आ रहे बाइक चालकों में वाहन ने मारी टक्कर, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बलारी माता मंदिर के पास हाइवे पर एक बाइक में अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार गब्बर रजक पुत्र रामप्रसाद 45 वर्ष निवासी कांकर सीहोर व जीतू रजक पुत्र किशनलाल 35 वर्ष निवासी सीहोर की आज कोर्ट में तारीख थी वह तारीख करने के लिए सुबह  बजे के करीब बाइक से शिवपुरी की ओर आ रहे थे  तभी बलारी माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में गब्बर व जीतू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।