शिवपुरी। खबर शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र से हैं यहां हम आपको बता दें कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्फ फैक्ट्री के पास निवासरत शालू बाल्मीकि अपने मायके से ससुराल झांसी जा रही थी तभी वह घर से निकली और उसने नीलगर चौराहे से ऑटो को पकड़ा और ऑटो में बैठकर आईटीआई तिराहे पर बस के लिए आए तभी लगी हुई बस मिल गई जिसके बाद उसका बैग ऑटो में ही छूट गया
शालू पुत्री बल्लू बाल्मीकि निवासी बर्फ फैक्ट्री ने बताया कि वह अपने मायके ससुराल झांसी जा रही थी तभी वह घर से निकली तो पड़ोसियों के साथ वह ऑटो में नीलगर चौराहे से बैठ गई लेकिन जैसे ही ऑटो आईटीआई तिराहे के पास पहुंची तो झांसी की बस लगी हुई मिल गई जल्दी जल्दी मैं अपना बैग ऑटो में भूल गई और ऊपर बस में चढ़ने लगी तो उसे ध्यान आया कि बैग ऑटो में छूट गया है जिसके बाद शालू ने बस में से उतरकर ऑटो वाले को आवाज लगाई लेकिन ऑटो वाला ऑटो लेकर चला गया इसके बाद उसने शिकायत देहात थाने में कराई और कैमरे देखें इसके बाद पता चला कि राम सिंह लोधी पुत्र कमल लोधी निवासी बाबू क्वाटर रोड ऑटो का मालिक है और उसको फोन भी किया तो उसका नंबर बंद आ रहा था इसके बाद शालू वाल्मीकि ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसका बैग उसे वापस दिलवाए जाए.
शालू ने बताया कि बैग में चांदी की करधोनी 2000 रुपए नगदी और जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर कार्ड आदि थे.




