शिवपुरी। शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर सेसई गांव के पास सड़क हादसा हुआ। हादसे में गाय को बचाने के चलते में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 2 युवक- युवती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक-युवती घूमने कुल्लू मनाली जा रहे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
रोड़ किनारे पड़ा मिला ‘हाथ का हिस्सा’
हादसे में कार सवार सभी घायल हुए थे। इस हादसे में किसी एक के हाथ का हिस्सा (पंजा) कटकर अलग हो गया था। जो सड़क किनारे पड़ा मिला। जिला अस्पताल सहित जीएसएम में दर्ज जानकारी के मुताबिक सनाकांत चौहान (पुणे), उर्वेशी दरयानी(इंदौर), रोहित मंगल (इंदौर) और जय (इंदौर) यह चारों कार से कुल्लू मनानी घूमने जा रहे थे। तभी कोलारस के पास सेसई फोरलेन पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सनाकांत, रोहित और उर्वेशी घायल हो गए।
इस हादसे में किसी एक का हाथ का पंजा हाथ से अलग हो गया। जानकारी जुटाने पर पता लगा है कि सनाकांत नाम की युवती का हाथ का हिस्सा (पंजा) कटकर अलग हो गया है। सनाकांत को जीएमसी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।






Be First to Comment