Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में डीजल और पेट्रोल से भी महंगा हुआ पानी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में पानी की किल्लत इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोग पानी के लिए हर कीमत अदा करने को तैयार हैं। पानी के पीछे लड़ाईयां भी होने लगी है। लोग दिन भर पानी की जुगत में कट्टी लेकर इधर—उधर भटक रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। करोड़ों रूपए खर्च कर स्वीकृत हुई मडीखेड़ा परियोजना से पानी लाने का प्रयास भी लोगों को लाभ नहीं पहुंचा पा रहा है। लोग आज भी पानी की कट्टी लिए दर—दर भटकते देखे जा रहे हैं। पानी के चक्कर में लोगों की दिनचर्या भी बिगड गई है। पानी के लिए लडाई—झगडे भी होने लगी है। कोई साइकिल से तो कोई हाथ ठेला व आटो से पानी की व्यवस्था कर रहा है लेकिन शासन व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं शिवपुरी में पानी की भयाभय स्थिति बन चुकी है। वहीं पानी के लिए बच्चे भी भटक रहे हैं। नेता मंत्री तक जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं वहीं चांदपाठा की सप्लाई भी बंद हो चुकी है आखिर लोग अपनी फरियाद लेकर जाए तो जाए कहां कोई सुनने वाला नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!