पटवारी बोला तुम्हारे नाम जमीन निकल रही है 3000 ले आओ, रूपए लेने के बाद पटवारी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर अंबेडकर कॉलोनी से आ रही है हां रहने वाले सूरज सिंह पिता मिश्री लाल जाटव ने sp से गुहार लगाते हुए कहा कि दिलवाली के आस पास मेरे बड़े लड़के बोध प्रकाश के पास पटवारी बृज नारायण माथुर का फ़ोन आया कि आपके पिता के नाम ग्राम गिरमोर मे जमीन निकली आप तहसील आ जाओ उसके बाद सूरज सिंह, और उनका लड़का बोध प्रकाश और सूरज का भाई रमेश तहसील पहुँचे, जहां पटवारी ने उनसे कहाँ की 3000 रुपया दो आपकी जमीन निकल जायेगी, उसके बाद उन्होंने तहसील के पास कोने में पैसे दे दिए उनके बाद, वह पटवारी से मिलने की कोशिश की पर वह नही मिला उसको फ़ोन किया तो उसने फ़ोन भी नही उठाया, उसके बाद उन्होंने दूसरे no से फ़ोन किया तो परवारी ने उठा लिया जिस पर वह बोला कि वह अभी बाहर है, उसके मार्च में सूरज सिंह पता करते हुए उसके घर कमलांगज पहुँचे जहां पर पड़ोसी से पता चला कि वह यहाँ किराए से रहते थे, और 3 माह पहले ही खाली कर गए हैं।