Press "Enter" to skip to content

तालाब निर्माण में तन, मन, धन से ‘सरकार’ के साथ खड़े हुए ग्रामीण / Shivpuri News

पिछोर। शासन की अमृत सरोवर के योजना के तहत ऐसे गाँव जहाँ पानी की समस्या रहती हो उन गांवो को चिन्हित कर वहाँ अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसी योजना के तारतम्य में मंगलवार को जनपद पंचायत पिछोर एवं शिवपुरी विधान सभा की ग्राम पंचायत शेरगढ़ के ग्राम शिवराज में करार घाट नाले पर 13.16 लाख रुपए की लागत से तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन की खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश दिये थे की जहाँ पानी की समस्या हो वहां शीघ्र निराकरण किया जाए, ऐसे स्थानों पर अमृत सरोवर बनाए जाएं, हेंड पम्प खनन करें, पानी के लिए जो भी हो सके करें, और लोगों को पीने का पानी जरूर उपलव्ध कराएं। इस दिशा में कार्य कार्य हेतु स्थान चिन्हित कर प्राथमिकता के तौर पर ग्राम शिवराज में करार घाट पर तालाब निर्माण शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्रथम दिन सीईओ जिला पंचायत उमराव मरावी ने लोगों को इस कार्य से जोड़ने को लेकर श्रमदान के लिये प्रेरित किया और श्रमदान करने लोगों का मेला लग गया लगभग दो सैंकड़ा से अधिक लोगो ने श्रमदान किया। कुछ लोगो ने मशीनरी लगा कर अपना योगदान दिया। गाँव के लाडले प्रसाद लोधी द्वारा एक जेसीबी,4 ट्रेक्टर 7 दिवस लगाए जाने में लगभग 50 हजार 400 रुपए का दान देने की बात कही। इसी प्रकार देवी सिंह चौहान द्वारा तीन ट्रेक्टर 50 मजदूर की राशि लगभग 22 हजार 200 रुपए दान किये। साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना के फिल्मी गीत की तर्ज के साथ शिवराज ,शेरगढ़ एवं आसपास अन्य ग्राम के लोग जो तालाब निर्माण कार्य देखने आए थे सभी ने मानव श्रंखला बना कर तालाब निर्माण के कार्य में श्रमदान किया। इतना ही नही इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सहित एसडीएम जे पी गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीएचई एल पी सिंह सी ई ओ पुश्पेंद्र व्यास,सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत पिछोर के सभी उपयंत्रियो सहित श्रमदान कर अपना योगदान दिया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत मरावी ने बताया की इस तालाब के निर्माण से क्षेत्र के लोगो को सिचाई एवं पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी इस तालाब की 60हजार क्यूविक मीटर जल भराव क्षमता रहेगी।उक्त तालाब के निर्माण से क्षेत्र के लोगो में घर पर प्रसन्नाता जाहिर की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!