Press "Enter" to skip to content

दुखद घटना : स्कार्पियो का फटा टायर, दुल्हे की साली सहित चालक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के दिहायला क्षेत्र से आ रही है। यहां विदाई के बाद दुल्हा, दुल्हन व दुल्हे की साली स्कार्पियों से जा रहे थे तभी उसका टायर फट गया। टायर फटने से वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गुलाटे खाते हुए एक खेत में जा गिरी। घटना में चालक सहित दुल्हे के साथ आई साली की मौत हो गई। वहीं दुल्हा और दुल्हन दोनों सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार दिहायला में रहने वाले जाटव परिवार में शादी थी। बारात पिछोर गई हुई थी। सुबह विदाई हुई। विदाई के समय दुल्हा, दुल्हन व दुल्हन की 11 साल की बहन स्कार्पियो वाहन में सवार होकर आ रहे थे तभी दिहायला के नजदीक ही टायर फट गया जिससे चालक दिनेश जाटव का संतुलन बिगड़ गया और वाहन तीन—चार गुलाटें खाता हुआ खेत में पलट गया। घटना में वाहन में सवार दुल्हे की साली व चालक दिनेश जाटव की मौत हो गई। वहीं दुल्हा और दुल्हन सुरक्षित है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!