Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर बैठी नाबालिग किशोरी हुई गुम / Shivpuri News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर के बाहर बैठी थी तभी गुम हो गई है परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार फरियादी ने अपनी पत्नी गुड्डी के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस को बताया की मेरी बेटी 30 अप्रैल को दिन के करीब 1:00 बजे पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ हमारे घर के बाहर बैठी थी। कुछ देर बाद युवती ने मेरी पत्नी को आकर बताया कि तुम्हारी बेटी कहां है तो मेरी पत्नी ने कहा कि अभी तुम्हारे साथ ही तो बैठी थी तो उसने कहा कि मैं अपने घर पर काम करने चली गई थी बाहर आई तो नहीं दिखी तो मैंने सोचा शायद घर में होगी इसलिए मैं उसे देखने तुम्हारे घर पर आई हूं पत्नी बोली कि बेटी तो घर पर नहीं आई तभी लड़की के माता-पिता ने आस-पड़ोस रिश्तेदारों में रंजीता की खोजबीन की पर आज दिनांक तक कोई पता नहीं चल सका है लड़की के माता-पिता ने कोलारस पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!