Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड पर स्थित दुकान में भड़की आग, 70 हजार का सामान जलकर राख / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला कोर्ट के पास बीती रात एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग की सूचना तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस सहित फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक हरि ओम भार्गव निवासी शिव कॉलोनी ने बताया कि रविवार अवकाश होने के चलते दुकानदारी होती नहीं है इसलिए दुकान रविवार को बंद थी। वह बीती शाम 7:00 बजे में बाज़ार में सब्जी लेने गया था लौटते वक्त दुकान पर सब कुछ सामान्य था। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली उसकी दुकान में आग लग चुकी है मौके पर जाकर देखा तो दुकान भयानक आग लगी हुई थी दुकान जल कर पूरी तरह से राख हो चुकी थी। दुकानदार हरिओम ने बताया कि दुकान में रखा कूलर, फ्रिज सहित दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। दुकान सहित दुकान में रखे सामान के जलने से उसे 60 -70 हजार का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!