Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल आदर्श महिला संगठन का सेवा संकल्प अभियान : पक्षियों के लिए दाना—पानी तो गौशला में जाकर कर रहे सेवा कार्य / Shivpuri News

शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्धारा समय—समय पर विभिन्न समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। इस बार गर्मियों में पक्षियों को दाना—पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए जगह—जगह सकोरो रखकर उसमें दाना व पीने के ​पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसी के साथ गौ—शाला में जाकर गायों की सेवा की जा रही है।

 

संगठन की अध्यक्ष रेणु संजय सिंघल ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों को सरंक्षण देने के लिए संस्था की सदस्यों ने अपने-अपने घरों की छतों पर बालकनी में दाने और पानी की व्यवस्था की और उन्हें सरंक्षण देने का संकल्प लिया है। पक्षी, जीव व जंतु मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। इनकी रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य है। जब इंसान पानी के लिए परेशान हो जाता है तो इन पशु-पक्षियों का भी हमें ध्यान रखना चाहिए।

 

इस अवर पर रविवार के दिन लुधावली गौ—शाला जाकर गायों की सेवा की। उन्हें चारा खिलाया तथा गौशाला की साफ—सफाई की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रेणु संजय सिंघल, अध्यक्ष सुमन ओम प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष दीपक, संगीत रजनीश जैन, देवेंद्र, प्रचार मंत्री बबली अग्रवाल,

पूजा विनोद अग्रवाल, रानी विनोद जैन, हेमा अग्रवाल, मीना जैन, रश्मि अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, गौरी अग्रवाल आदि अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की मातृशक्ति इस अवसर पर उपस्थित थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!