Press "Enter" to skip to content

पिता ने अपने ही बेटे के अपरहण की कहानी बनाई:कर्ज ना मिलने से परेशान था, कुछ घंटो में पुलिस ने खोला पोल / Shivpuri News

उधारी के रूपए ना मिलने से परेशान होकर एक युवक ने अपने बेटे के अपहरण होने और फिरौती वसूलने की झूठी कहानी गढ़ते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्चे को दस्तयाब कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप गुप्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसका बेटा वंश गुप्ता (3) रात 8 बजे से दिखा नहीं उसे आसपास ढूंढा तो वह मिल नहीं सका। वह बेटे की तलाश कर ही रहा था तभी उसे एक फोन आया कि वंश का अपहरण कर लिया गया है और 20 हजार की फिरौती लेकर बलारपुर के जंगल में आ जाओ। जिस नंबर से फोन आया था पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में अपहरण का खुलासा कर दिया।

SDOP अजय भार्गव ने बताया कि कुलदीप खुद ही वंश को राजू के घर छोड़कर आया था। जिसके बाद उसने अपरहण की पूरी कहानी बनाई। लुधावली के राजेंद्र यादव से कुलदीप को टमाटर भाड़े का 6 हजार लेना था और राजेंद्र रुपए देने के लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से कुलदीप ने अपने ही बेटे के अपहरण की कहानी बना ली। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!