शिवपुरी। जिला अस्पताल के हालत इन दिनों दिन व दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं प्रबंधन द्धारा कोई भी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। हलात यह हैं कि अस्पताल के एसी से लेकर पंखे तक खराब पड़े हुए हैं। आखिर मेंटीनेंस के लिए आने वाली राशि कहां खर्च की जा रही है। अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल है और खुद के पंखे व कूलर खरीदकर अस्पताल में लेकर आ रहे हैं। वहीं दूसरी और मरीजों के लिए पलंग नहीं है।
ऐसा ही एक मामला आज अस्पताल में देखने को आया जहां नर्स ने टेबल पर ही बैठे—बैठे बेतल लगा दी और मरीज को थमा दी। मरीज करता भी क्या आख्रिर उसे उपचार जो कराना थ। बाद में मरीज जैसे—तैसे हाथ में बोतल लेकर पलंग ढूंढता रहा और खुद ही स्टैंड पर बोतल टांगी।
बता दें कि वंदना प्रजापति पत्नी अनिल 25 वर्षे निवासी संजय कॉलोनी को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत थी जिस पर उसका पति इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया। लेकिन अस्पताल में कोई भी इंतजाम न होने के कारण नर्स ने उसे पलंग तक उपलब्ध कराना मुनासिब नहीं समझा और टेबल पर बैठे—बैठे ही उसे बोतल लगा दी। यहां तक तो कुछ भी नहीं था नर्स ने बोतल हाथ में पकड़ाकर उसे चलता कर दिया। बेचारी वंदना अपने पति के साथ जैसे—तैसे अस्पताल में पलंग ढूंढा और खुद ही स्टेंड पर बोतल लगाई।






Be First to Comment