शिवपुरी। अपने रिश्तेदार के यहां मां व दादी के साथ खाना खाने गया बालक सब्जी परोस रहे व्यक्ति से जा टकराया जिससे सब्जी की बाल्टी बालक के उपर गिर गई और वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लव राठौर पुत्र विवेक राठौर निवासी नाई की बगिया अपने रिश्तेदार के साथ शादी में दादी राजकुमारी और मां लता के साथ खाना खाने गया था। जब वह शादी समारोह में पहुंचे तो लव खेलने चला गया और वह खेलते—खेलते सब्जी परोस रहे युवक से जा टकराया जिस कारण सब्जी की बाल्टी उसके उपर गिर गई। सब्जी की गर्म बाल्टी गिरने से लव राठौर रोने लगा। यह घटना जब परिजनों ने देखी तो जल्द से लव पर पानी डालकर उसे साफ किया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्धारा उसका उपचार किया जा रहा है।




