Press "Enter" to skip to content

पार्टी का विचार ही हमारी विरासत, ज्यादा से ज्यादा लोगों को विचारधारा से जोड़े : जिलाध्यक्ष राजू बाथम / Shivpuri News

पांचों विधानसभाओं में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

शिवपुरी। हमारी पार्टी का विचार ही हमारी सच्ची विरासत है। संगठन का विचार ही शाश्वत है, इसलिए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पिछोर, भौंती व खनियांधाना में आयोजित त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कही।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्धारा 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में त्रिदेव (बुथ अध्यक्ष,महामंत्री,बी.एल.ए) प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। इसके तहत आज जिले की पांचों विधानसभा में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग शनिवार 30 अप्रैल को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिले में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप्प के बारे में एप्प संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पिछोर में आयोजित कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राहुल खटीक, मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद बेडर, जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी मौजूद रहे। खनियांधाना में मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेरिया, मंडल प्रभारी कैलाशसिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, हर्ष त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे वहीं भौंती में मंडल अध्यक्ष किशन बिहारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन, वक्ता मंडल अध्यक्ष दिनारा सुनील गुप्ता मंच मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि विगत माह में बूथ विस्तारक अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलो में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ समिति की संरचना की गई। पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बूथ समिति के माध्यम से नीचे तक पहुंचने का एवं जनता से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम जिसे त्रिदेव का नाम दिया गया वह। इस प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी के रीति नीति एवं कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की बुथो के डिजीटल विस्तारीकरण के बाद बुथ पर बनाए गए बुथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी.एल.ए 2 यानी त्रिदेव की संज्ञा दी गई। मंडल की कार्यशाला में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!