Press "Enter" to skip to content

आंगन में सो रही महिला का अपहरण करने का प्रयास, भाई ने रोका तो कर दी मारपीट / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खिरिया में आंगन में सो रही महिला के अपहरण का प्रयास किया गया वह तो गनीमत रही कि घटना के समय महिला ने शोर मचा दिया जिससे आंगन में सो रहे भाई की नींद खुल गई। उसने बहन को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी मारपीट कर दी। वहीं मौके पर अन्य परिवारजन आ गए जिन्हें देखकर आरोपित भाग गए। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।

फरियादी करणसिंह पुत्र उदयसिंह बारेला 30 साल निवासी ग्राम खिरिया किशनपुर ने बताया कि शुक्रवार—शनिवार की रात वह अपने घर के आंगन में बहन रविता व परिवार के लोगों के साथ सो रहा था तभी रात करीब 01.30 बजे की बात है गुस्सा बारेला, ज्वाला बारेला, टान्टया बारेला निवासी रामपुरी आए और पुरानी रंजिश पर से मेरी बहिन रविता बारेला को उठाने लगे तभी रविता चिल्लाई जिसेस मेरी नींद खुल गई। जब मैंने उक्त लोगों को रोका तो गाली—गलौंज करने लगे और कहा कि तुमने हमारी बहिन संगीता को उठवाया है इसी बात को लेकर ज्वाला बारेला ने हाथ में लिए लोहे का पाईप मारा जो मेरे सिर में लगा और मैं चोटिल होकर जमीन पर गिर गया। तभी मौके पर बहिनोई ब्रजेश बारेला व पिता उदयसिंह बारेला आ गए जिन्होंने बीच बचाव किया जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!