Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रूपए नहीं दिए तो दुकानदार की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अछरौनी में एक दुकानदार की युवक ने शराब के लिए रूपए नहीं देने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी देशराज प्रजापति पुत्र चुक्का 30 वर्ष निवासी ग्राम अछरौनी ने बताया कि बीते रोज वह मुहारी मुहारी की हाट से लोटकर आया था रात करीव 10 बजे की बात है मै ग्राम अछरौनी मैन रोड़ पर अपनी दुकान के सामने ठेले से सामान उतार रहा था तभी गोलू ठाकुर निवासी ग्राम अछरौनी का आया और शराव पीने के लिए 500 रुपए मांगने लगा जब रूपए देने से इंकार किया तो गोलू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!