Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर गांधी कॉलोनी, जल मंदिर व आसपास क्षेत्रो में चला स्वच्छता अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी-स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जारी है। इसी क्रम में नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल को भी नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा नगर के अनेकों क्षेत्रों में लगातार नपा के सफाई दरोगा नारायण वैश्य के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जारी है। ग्वालियर वायपास कमलागंज, नवग्रह मंदिर, बैंक कॉलोनी जैसे प्रमुख मार्गों के बाद अब यह स्वच्छता अभियान गांधी कॉलोनी, जल मंदिर व आसपास क्षेत्रो में चलाया गया। यहां इन क्षेत्रों में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के साथ नपा के सफाई दारोगा नारायण वैश्य की निगरानी में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय भाजपा युवा नेता संदीप भार्गव व स्वच्छताकर्मियों ने यहां सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता के कार्य में नपा के दुर्गा खरे व धनराज वाल्मीकि के द्वारा भी अपने स्वच्छताकर्मियों को जगह-जगह पर ले जाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महिला-पुरूष आदि ने विभिन्न स्थानों से कचरा एकत्रित किया और स्वच्छ स्थान उपलब्ध कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!