Press "Enter" to skip to content

12वीं की परीक्षा में इन्होंने पाया प्रदेश व जिले की सूची में स्थान / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश बोर्ड द्धारा आज 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। घोषित परिणामों में स्टेट लेबल की सूची में शिवपुरी के छात्रों ने भी अपना स्थान बनाया। वहीं जिले की भी सूची में जारी कर दी गई। स्टेट लेबल की सूची में वाणिज्य, ललितकला एवं गृह विज्ञान समूह व जीव विज्ञान समूह में किसी भी छात्र ने प्रदेश की सूची में अपना स्थान नहीं बना पाया।

स्टेट लेबल की सूची में इन्होंने बनाया स्थान

— अपर्णा पुत्री भरत शर्मा शाउमावि धोलागढ़ ने कला समूह में 500 में से 470 अंक हासिल कर 8वां स्थान बनाया।

— गणित संकाय में प्रवेश पुत्र रघुवीर शर्मा इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा ने 500 में से 482 अंक हासिल कर 10वां स्थान बनाया।

— कृषि संकाय में सिम्मी पुत्री दिनेश राठौर शाक हासे स्कूल पुरानी शिवपुरी ने 500 में से 470 अक हासिल कर चौथा स्थान पाया।

—कृषि संकाय में अमित दांगी पुत्र शिवराज दांगी गणेश आश्रम हासे स्कूल ने 500 में से 469 अंक हासिल कर 5वां स्थान बनाया।

जिले लेबल की सूची में इन्होंने बनाया स्थान

कला संकाय में :
— मेघा पुत्री मुकेश सेानी सरस्वती ज्ञान मंदिर हासे स्कूल कोलारस ने 500 में से 465 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया

— अफया पुत्री अनवर मो. अंसारी शा हासे स्कूल पुरानी शिवपुरी ने 500 में से 463 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।

मैथ व बायो में

— नीतेश रावत पुत्र राजकुमार सरस्वती विद्यापीठ हासे स्कूल फतेहपुर ने 500 में से 478 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

— दीप्ती पुत्री रामनिवास शा. हासे स्कूल दिनारा ने 500 में से 477 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।

— निशा राठौर पुत्री विजयसिंह लॉर्ड लखेश्वर हासे स्कूल बैराड़ ने 500 में से 575 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।

कॉमर्स संकाय में

— सोनम पुत्री हरगोविंद धाकड़ इंडियन पब्लिक हासे स्कूल झींगुरा ने 500 में से 455 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

— रिजा खान पुत्री अख्तर रंग्गढ़ रेनवो हासे स्कूल ने 500 में से 452 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।

एग्रीकल्चर में

— प्रीति पुत्री सतीश वर्मा पोहरी पब्लिक हा.से. स्कूल जल मंदिर रोड ने 500 में से 468 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

फाइन आर्ट ग्रुप में

सपना पुत्री जगतसिंह लोधी शा. हा.से. स्कूल पिछोर ने 500 में से 416 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!