Press "Enter" to skip to content

बहन के घर से 14 साल की नाबालिग भागी प्रेमी के साथ, चार दिन बाद पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक नाबालिग अपनी बहन के घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की जहां चार दिन बाद नाबालिग का पता कर उसे लाया गया और अस्पताल में मेडीकल जांच करवाई गई।

जानकारी के अनुसार नाबालिग की बहन बैराड़ के ग्राम में रहती थी यहां अक्सर उसका आना—जाना लगा रहता था। इस दौरान उसकी पड़ौस में रहने वाले लड़के ऋषि सेन से मुलाकात हो गई। बीती 25 अप्रैल कोे भी नाबालिग अपनी दीदी के यहां आई हुई थी लेकिन शााम को 6 बजे अचानक वह लापता हो गई। परिजनों ने आसपास ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें पता चला कि गांव का रहने वाला ऋषि भी लापता है। जिस पर परिजनों ने थाने में जाकर केस दर्ज करवाया। यहां पुलिस ने मामले में जांच—पड़ताल की तो नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसे मेडीकल के लिए अस्पताल लेकर आए। वहीं आरोपी भी पुलिस हिरासत में हैं. बताना होगा की दोनों बैराड़ से जयपुर चले गए थे वहाँ बस स्टैंड पर रह रहे थे उसके बाद वापस बैराड़ आ गए और मंदिर पर जब बैठे हुए थे तभी पुलिस को सूचना मिली थी दोनों बैराड आ गए हैं तभी पुलिस ने जाकर लड़की को दस्तयाब किया वही लड़के को भी पुलिस हिरासत में लिया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!