Press "Enter" to skip to content

तार फेसिंग में करंट फैला था, उसी की चपेट में आने से किसान की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाने के सुजवाया गांव में करंट से बुजुर्ग किसान की मौत के मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जगन्नाथ (65) पुत्र स्व. तेजाराम धाकड़ निवासी सुजवाया थाना तेंदुआ की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की।

गवाहों ने बयान दिए कि हरकिशोर धाकड़ ने अपनी डीपी से बोरिंग तक अरुण की तारफेंसिंग के ऊपर लापरवाही पूर्वक बिजली के कटे हुए तार डालकर रखे थे। तारफेंसिंग में करंट आ रहा था और प्याज में पानी देते वक्त जगन्नाथ को तार फेंसिंग से करंट लग गया।

करंट लगने से 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात जगन्नाथ की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरकिशोर (47) पुत्र भगवानलाल धाकड़ निवासी ग्राम सुजवाया एवं अरूण (28) पुत्र श्रीलाल धाकड़ के खिलाफ धारा 304ए ताहिके तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!