Press "Enter" to skip to content

लोन दिलाने का लालच:दस्तावेज लेकर 1 लाख रु. निकाले, पूछा तो युवक आत्महत्या की धमकी दे रहा / Shivpuri News

शिवपुरी। लोन दिलाने का लालच देकर एक युवक से दूसरे युवक ने कागज हासिल कर लिए और 1 लाख रुपए की रकम खुद हजम कर गया। बैंगलुरू की प्राइवेट फायनेंस कंपनी के वकील का नोटिस घर पहुंचा तो युवक दंग रह गया। आवेदक शिशुपाल पुत्र नारायण सिंह परिहार निवासी ग्राम विजरावन ने बदरवास पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है।

शिशुपाल का कहना है कि रणवीर दांगी पुत्र मलम सिंह निवासी ग्राम ब्रह्म थाना हाल निवासी रिजौदी रोड सोनी जी का बाड़ा बदरवास ने लोन मंजूर करने की बात कहकर आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद कोई बात नहीं की। जब मिल्टर कित्सू सेंशन फायनेंस भारत प्रावि लिमिट ऑफिस बैंगलुरु की ओर से एडव्होकेट उदित शर्मा के लीगल नोटिस 11 अप्रैल और 17 अप्रैल को डाक से प्राप्त हुए।

इसे लेकर रणवीर दांगी से जाकर पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा और पूरी तरह मुकर गया। साथ ही धमकी देते हुए बोला कि जान से मार दूंगा। यदि मेरे पास आए तो आत्महत्या कर लूंगा। मेरी पत्नी व बच्चों को जान से मारकर कत्ल के केस में जेल में डलवा दूंगा। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला जांच में ले लिया है। राशि किस खाते में आई, जांच के बाद ही खुलासा होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!