Press "Enter" to skip to content

अफसरों ने कोचिंग में छात्र-छात्राओं को दी बाल अधिकार व बाल सुरक्षा की जानकारी / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस प्रशासन शिवपुरी एवं नोडल चाइल्ड लाइन शिवपुरी का महिला एवं बाल संबंधित अपराधों पर रोकथाम के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिक विशेषकर महिला एवं बच्चों में जागरूकता एवं सतर्कता पैदा करना है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी की सभी कोचिंग संस्थानों पर विशेषकर राजेश्वरी रोड पर संचालित सभी कोचिंग संस्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम की श्रंखला प्रारंभ की गई है। कोचिंग में छात्र-छात्राओं को महिला थाना प्रभारी टीआई पूनम सविता एवं नोडल चाइल्ड लाइन सिटी समन्वयक सौरभ भार्गव द्वारा बाल अधिकार व बाल सुरक्षा के बारे में बताया।

टीआई पूनम सविता ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें अपने विद्यालय या कोचिंग सेंटर आते जाते समय किसी भी परेशानी तो नहीं होती है या कोई असामाजिक तत्व उन्हें परेशान तो नहीं करता है अगर करता है तो वह इसका विरोध अवश्य करें एवं एक जागरूक बच्चे की तरह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर महिला हेल्पलाइन 1090 या चाइल्ड लाइन 1098 पर अपनी शिकायत दर्ज अवश्य करें। उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी एवं आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सौरभ भार्गव सिटी समन्वयक चाइल्ड लाइन ने बच्चों को बाल अधिकार के बारे में बताया एवं चाइल्ड लाइन 1098 किस प्रकार कार्य करती है। उसकी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई।

बाइक सवारों को रोककर यमराज बोले-हमारे संग नहीं चलना है तो हेलमेट पहनो
शिवपुरी। शहर के कठमई फोरलेन बायपास तिराहे पर गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। यमराज और चित्रगुप्त ने बाइक सवारों को रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। यमराज ने कहा कि हमारे संग नहीं चलना है तो हेलमेट पहनो। तेज रफ्तार बाइक चलाने से बचें।

इस मौके पर एसडीओपी गणेश जयसवाल, एसडीओपी अजय भार्गव, पीडब्ल्यूडी ईई धर्मेंद्र यादव, एसडीओ हरिओम अग्रवाल, कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया, देहात टीआई विकास यादव, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, प्रियंका घोष, वैभव कुक्कू, भानुप्रताप आदि मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!