शिवपुरी। मेडीकल कॉलेज में हाउसकीपिंग का काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने व एरियर की राशि दिलवाए जाने को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि अगर हमारी मांगे 30 अप्रैल तक नहीं मानी गई तो हम काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
हाउसकीपिंग कर्मचारियों विशाल, सत्यम, धीरज, जोंटी आदि ने बताया कि वह विजया राजे चिकित्सा महाविद्यालय में हाउसकीपिंग के पद पर पदस्थ होकर अपना कार्य लगन, मेहनत, ईमानदारी के साथ करते चले आ रहे हैं लेकिन इतना समय व्यतीत हो जाने के बाद भी हमारी वेतन नहीं बढ़ाई गई है हमने कोरोना काल में भी लगातार दिन रात कार्य किया है जिसमें कंपनी द्धारा बताया गया था कि आपका वेतन बढा दिया जाएगा लेकिन इतना समय व्यतीत हो जाने के बाद भी आज दिनांक तक वेतन नहीं बढाया गया है जिससे हम सभी परेशान है। इस महंगाई के दौर में इतने अल्प वेतन से काम नहीं चल रहा है। हमें अभी तक एरियर की राशि भी नहीं दी गई है। इसलिए हमारा वेतन बढाया जाए और एरियर की राशि दिलवाई जाएं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो 30 अप्रैल से हम हड़ताल पर चले जाएंगे।






Be First to Comment