Press "Enter" to skip to content

सिविल जज परीक्षा में 5 छात्रों ने मारी बाजी:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर दी शुभकामनाएं / Shivpuri News

सिविल जज परीक्षा का बीते रोज परिणाम घोषित हुआ था। इस परीक्षा परिणाम में शिवपुरी के पांच-छात्राओं ने बाजी मारी थी। जिनमें जिले के यश दुबे को 23 वी रैंक प्राप्त हुई थी। जबकि निमिषा धाकड़ को 59वी रैंक मिली थी। इसके साथ ही संकेत वशिष्ठ को 95वीं रैंक प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही कोलारस नगर में रहने वाली शिखा रघुवंशी सहित शिवानी श्रीवास्तव का चयन सिविल जज परीक्षा में हुआ था। शिवपुरी जिले में 5 छात्रों के चयन के बाद सभी के परिजन सहित पहचान वाले घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं।

सिंधिया ने फोन कर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले से सिविल जज के परिणामों की घोषणा के बाद चयनित हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस की रहने वाली सिविल जज बनी शिखा रघुवंशी पुत्री हमीर सिंह रघुवंशी और शिवानी श्रीवास्तव पुत्री विनोद श्रीवास्तव को फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने सिविल जज बनकर शिवपुरी का ही नहीं बल्कि ग्वालियर चंबल संभाग एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!