Press "Enter" to skip to content

युवक बोला-मुझे लाठियों से पीटा, थाना‎ प्रभारी को हटवाने वाले जबल से खतरा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की शिकायत‎ पर शिवपुरी एसपी ने रन्नौद थाना‎ प्रभारी अंशुल गुप्ता को लाइन अटैच‎ किया है। मामले में बुधवार को एक‎ युवक ने एसपी ऑफिस आकर‎ लिखित शिकायत की है। युवक ने‎ बताया कि थाना प्रभारी पर मारपीट‎ का आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने‎ लाठियों से मुझे पीटा, जिसके निशान‎ आज भी शरीर पर बने हैं। थाना‎ प्रभारी को हटवाने वाले जबल यादव‎ से मुझे व मेरे परिवार को खतरा है।‎ एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।‎ पिंटू उर्फ प्रदीप जैन पुत्र महेंद्र जैन‎ निवासी रन्नौद का कहना है कि 24‎ अप्रैल को जबल यादव निवासी‎ लोहाट्‌टा ने अपने साथियों के संग‎ आकर रात 10:30 बजे रन्नौद में बोहरे‎ ढाबा पर आकर मुझ पर लाठी से‎ हमला कर दिया। उसने जान से मारने‎ की धमकी दी। रिपोर्ट कराने रन्नौद‎ थाने पहुंचा तो नेताओं के दबाव के‎ चलते थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने हम‎ दोनों पक्षों का राजीनामा करवा दिया।‎ थाना प्रभारी न्यायिक पक्ष में थे, इसी‎ के चलते जबल यादव ने षडयंत्र‎ रचकर नेताओं से मिलकर थाना‎ प्रभारी पर कार्रवाई करवा दी और‎ ट्रांसफर करा दिया। इस घटना के बाद‎ विरोधी पक्ष हाबी हो रहा है। पिंटू का‎ कहना है कि भविष्य में मुझे और मेरे‎ परिवार के संग यदि कोई घटना होती‎ है तो इसके लिए जबल यादव‎ जिम्मेदार होगा। मामले में केस दर्ज‎ करने की मांग की है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!