अवैध पत्थर का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी. अभी हाल ही में जिले में हुई कुछ गंभीर घटनाओं के चलते पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा जिले के समस्त थानो एवं चौकियों पर रात्रि में कौमी गस्त करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में कल रात्रि 2:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, पिछोर एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह, एवं भौती थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के निर्देशन पर खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजीव दुबे के द्वारा समस्त स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र का गस्त किया जा रहा था. इसी दौरान ग्राम दरगवा के पास पत्थर से भरा महिंद्रा ट्रैक्टर दिखाई दिया। पत्थर से भरे ट्रैक्टर चालक से रॉयल्टी संबंधित जानकारी ली गई तब चालक के द्वारा कुछ भी ना होना बताया गया। जिस पर चौकी प्रभारी के द्वारा ट्रैक्टर को खोड़ चौकी पर लाकर अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन जैसी विभिन्न धाराओं में ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की गई। इस संपूर्ण कार्यवाही में खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजीव दुबे, एएसआई मुनेंद्र भदोरिया, आरक्षक नवनीत जाट, आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक संजय धाकड़, की सराहनीय भूमिका रही।