शिवपुरी। साहब…! 20 अप्रैल को लकी गार्डन में शादी थी। शादी में गमले उठाने के लिए लेबर लगी थी और उस लेवर को अमित डीजे वाले ले गया था। लेबर का भुगतान 16 हजार रूपए हुआ जिसमें से केवल 2 हजार 500 रूपए दिए बाकी के रूपए जब मांगने पहुंचे तो गाली—गलौंज कर मारपीट की और भुगतान देने से इंकार कर दिया।
परमाल पुत्र माखनलाल जाटव 50 वर्ष निवासी मनियर ने बताया कि 20 अप्रैल को लकी गार्डन में बारात में अमित डीजे वाले लाइट के गमले व मजदूर लगे थे। कुल मजदूरी 16 हजार रूपए थी जिसमें से अमित ने 2 हजार 500 रूपए दिए बाकी बचे हुए रूपए नहीं दिए। जब अमित से बचे हुए रूपए मांगे तो गाली—गलौंज कर मारपीट की।
अमित DJ ने नही दिए लेबर के पैसे, मांगने पर की मारपीट, मजदूर पहुंचे एसपी के पास / Shivpuri News




