खबर शिवपुरी से है हम आपको बता दें कि एक युवती ने शिवपुरी एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 दिन पहले सगाई हुई थी और जैसे ही लड़के के बारे में पता चला तो उसने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद लड़के वालों ने उसकी घर आकर मारपीट कर दी इसकी शिकायत युवती ने थाने में भी दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार रोशनी पिता रामकिशन उम्र 20 साल निवासी मछावली ने बताया कि उसकी 15 दिन पहले दीपक पिता रोशन उम्र 30 साल निवासी बांसगढ़ से सगाई हुई थी और शादी भी होने वाली थी लेकिन बीच में जिसने सगाई कराई थी उसका नाम अनीता है और लड़का उसका भानेज लगता है उसने झूठ बोलकर सगाई लड़के से करा दी और कहा कि लड़का अच्छा है और काम करता है लेकिन बांसगढ़ के रहने वाले ही लड़की के रिश्तेदार से उन्हें पता चला कि लड़का शराब का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता है उसके बाद रोशनी ने शादी से इनकार कर दिया जैसे ही इसकी सूचना लड़के वालों को लगी तो उन्होंने रोशनी के घर पर आकर उसकी मारपीट कर दी बताना होगा कि रोशनी की पांच बहन है और कोई भी भाई नहीं है पिता की उम्र 60 साल है जो अक्सर बीमार रहते हैं रौशनी ने करैरा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है और आज एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है.






Be First to Comment