शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में खेत पर जा रह एक युवक को रोड पार करते समय ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाम मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक भरोसी (59) पुत्र गुलाव धाकड़ निवासी डेहरवारा अपने पुत्र भारत सिंह धाकड़ के साथ खेत पर जा रहा था। तभी बेटा पीछे रह गया और पिता रोड क्रॉस कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीबी 9665 के चालाक ने चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment