Press "Enter" to skip to content

 साहब..! पहले पिता की हत्या की अब हड़पना चाहते हैं संपत्ति, करते हैं मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। लाखनसिंह यादव निवासी ग्राम आरी थाना इंदार ने जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण—पोषण करता है। उसके पिता सीताराम की 5 अगस्त 1992 में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते देवेंद्रसिंह यादव, सतपालसिंह, नरेंद्रसिह, सहदेव, यदु यादव, बहादुरसिंह आए दिन घर पर आकर गाली—गलौंज व मारपीट करते हैं। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित राजीनामा के लिए दबाव बनाते हैं। बीते रोज उक्त आरोेपित घर पर आए और राजीनामा की कहने लगे। जब मना कर दिया तो हमारे खेत के बोरों को बंद कर दिया, ट्रेक्टर को तोड़ दिया व हमारी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त लोग कहते हैं कि गांव छोड़कर चले जाओ और सारी संपत्ति हमें दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। अत: मामले में उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हमारी जान—माल की रक्षा की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!