शिवपुरी। शिवपुरी के पोहरी अनुविभाग के भटनावर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नोन्हेटा – भटनावर मार्ग शादी का भात पहनाने जा रहे लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी घायल नोन्हेटा से ऑटो में सवार होकर जाखनौद गांव में भात देने जा रहे थे। ऑटो चालक ऑटो को तेज गति से दौड़ा रहा था। तभी अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में नारायणी, गुड्डी, रानी, कलिया, प्रकाश और बच्चू घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी सहित पोहरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment