शिवपुरी। साहब…! मेरी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ और मेरे पति ने मुझे घर से भगा दिया। पति मुझसे दहेज में 5 लाख रूपए लाने के लिए कहता है। जब मना किया तो मारपीट कर घर से भगा दिया। यह कहना था रन्नौद के ग्राम सजाई में रहने वाली महिला उमा रजक का जो पति के प्रताड़ना से तंग आकर अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास आई थी।
उमा ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान के कोटा में रहने वाले विक्की पंकज रजक के साथ हुई थी। अभी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था कि पति उसे 5 लाख रूपए लाने के लिए परेशान करने लगा और सिर्फ शादी के पांच महीने बाद ही महिला को घर से भगा दिया। इसके बाद महिला अपने मायके आई और मामले की शिकायत थाने में भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंची।

पति मांगता है दहेज, करता है मारपीट, पत्नी पहुंची एसपी के पास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News





Be First to Comment