Press "Enter" to skip to content

कटौती को लेकर चाबी घर पर लगे बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे, लोग बोले जब बिल भर रहे तो मनमानी कटौती क्यों / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के चाबीघर पर आज बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगे। यह नारे बिजली की कटौती को लेकर लगे। कटौती को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला और कहा कि जब तक इस तरह की कटौती नहीं रोकी जाएगी यह प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा।

यहां बता दें कि बिजली विभाग द्धारा मेंटेनेस के नाम पर कई महीनों से शहर के अलग—अलग हिस्सों की बिजली 4 से 8 घंटे काटी जा रही है लेकिन मेंटीनेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज शहर के किसी भी हिस्से की लाइट मेंटीनेंस के नाम पर काट दी जाती है। इसी से परेशान होकर आज टीवी टॉवर फीडर से जुड़े रहवासियों का गुस्सा फूट गया और वह सीधे चाबी घर पर चले गए और विरोध प्रदर्शन किया। रहवासियों ने बताया कि जब हम बिल भर रहे हैं तो कटौती क्यों की जा रही है। बीते दो दिन पहले भी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक बिजली काट दी गई थी आज फिर से कटौती कर दी गई। इस भयंकर गर्मी में इतनी लंबी कटौती करना कहां का न्याय है। हमारे मुस्लिम भाईयों के रोजे चल रहे है ऐसे में कटोती के कारण क्या हाल हो रहा है यह बता नहीं सकते लेकिन इन बिजली विभाग वालों को किसी से कोई लेना—देना नहीं है और अपने फायदे के लिए मेंटीनेंस के नाम पर बिजली की कटौती कर देते हैं।

मंत्री को लगाया फोन नहीं उठाया
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जब उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा ऐसा कैसा शासन जिसमें आमजन की कोई सुनवाई ही नहीं होती।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!