Press "Enter" to skip to content

ग्राम खटका से 4 दिन पूर्व गुम हुए 21 वर्षीय युवक का जंगल में मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटका से 4 दिन पहले लापता 21 वर्षीय युवक का शव जंगल में मिला है। शव को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत 2 से 3 दिन पहले हुई है। लाश को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटका का दिनेश पुत्र शिवदयाल धाकड़ 22 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने 24 अप्रैल को बैराड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह शव गांव से लगे जंगल में मिला है। पुलिस को शव के पास से जहर की खाली शीशी मिली है।

अफेयर में जान जाने का शक
प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि युवक पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम करता था। युवती के परिवारवालों ने उनकी शादी नहीं करवाने का फैसला लिया। उधर, लड़की ने भी परिवार की मर्जी से शादी करने की बात कही। संभवत: इसी से दुखी होकर उसने जान दी। हालांकि पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!