छत के सहारे घर में आए थे चोर
7 से 8 चोर आए थे घर के अंदर
बंदूक की नोक पर लूट करके ले गए
खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली गणेश कॉलोनी से है या हम आपको बता दें कि एक घर में छत के सहारे 7 से 8 चोर घुस आए और जब परिवार जागा तो बंदूक की नोक पर 7 से 8 चोर 14 से 1500000 रुपए की लूट कर कर ले गए
जानकारी के अनुसार मेवाराम उर्फ संजय शर्मा पिता आसाराम शर्मा गणेश कॉलोनी अपने घर में अपनी पत्नी एवं एक बच्ची और 1 बच्चे के साथ सो रहा था तभी सुबह 4:30 बजे की घटना के दौरान छत के सहारे गेट तोड़कर 7 से 8 चोर घर में घुस आए उसके बाद उन्होंने पीछे का गेट तोड़ा इसके बाद परिवार जिस घर में सो रहा था उसका गेट तोड़ा तीन गेट तोड़ने के बाद जब परिवार जिस रूम में सो रहा था उस गेट को तोड़ा तो परिवार के नींद खुली जैसे ही उन्होंने चोर को देखा तो चोरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बंदूक की नोक पर 14 से 15 लाख रुपए की लूट करके ले गए. लूट हुए सामान में एक हार एक मंगलसूत्र आधा किलो चांदी एलईडी 3 मोबाइल दो से ढाई लाख नगद थे.
लूट के बाद चोर बाहर से कुंडी लगाकर भाग खड़े हुए जिसके बाद परिवार ने अंदर से दरवाजा तोड़ा और पड़ोसी के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment