शिवपुरी । आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33/11 के.व्ही.बाणगंगा फीडर से निकलने वाले आर.के.पुरम, टीबी टॉवर, सिटी, सौनचिरैया, सैलिंग क्लब, विष्णु मंदिर, चीलौद फीडर तथा 33.के.व्ही.पोहरी एवं परिच्छा फीडर पर 25 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33/11 के.व्ही.बाणगंगा फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक 11 के.व्ही.आर.के.पुरम, टीबी टॉवर, सिटी, सौनचिरैया, सैलिंग क्लब, विष्णु मंदिर, चीलौद फीड से जुड़े मोहिनी सागर, आरकेपुरम, नूरानी मस्जिद, टीवी टॉवर, झींगुरा, पटेल नगर, विवेकानंदपुरम, सौनचिरैया, सैलिंग क्लब, करौदी, दर्पण कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, माधवचौक, शंकर कॉलोनी, प्रियदर्शनिय नगर, शिवशक्ति नगर, विकास प्राधीकरण, फिजीकल रोड, पुराना बस स्टेण्ड, नरेन्द्रनगर, दो बत्ती चौराहा, इन्द्रानगर, शिवानगर, मोहन नगर, सर्वोदय नगर एवं आसपास इत्यादि प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33.के.व्ही.पोहरी एवं परिच्छा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पोहरी एवं उच्चदाब उपभोक्ता तथा 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र परिच्छा, छर्च, राठखेड़ा एवं चकराना तथा उच्चदाब उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।




