Press "Enter" to skip to content

भाजपा की त्रिदेव प्रशिक्षण, मीडिया व आईटी विभाग प्रशिक्षण की जिला कार्यशाला आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की मंडल त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला 24 अप्रैल रविवार को छत्री रोड स्थित होटल युवराज में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई। उक्त कार्यशाला में प्रदेश से वक्ता, पूर्व संगठन मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री (दर्जा) आशुतोष तिवारी, प्रदेश सह संयोजक मीडिया प्रभारी शिशिर बरकुल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, संगठन जिला प्रभारी उमेश शुक्ला का आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला प्रभारी उमेश शुक्ला ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन व बूथों में बनाए गए अध्यक्ष महामंत्री बीएलए जिसे पार्टी ने त्रिदेव की संज्ञा दी है, इन सभी की कार्यशाला मंडल स्तर पर 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आज की कार्यशाला में मण्डल स्तरीय कार्यशाला के निमित्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आशुतोष तिवारी ने कहा कि कार्यशाला से कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र समिति को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए बूथ समितियों का प्रशिक्षण कर पार्टी को ओर मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और उस दल के हम सभी कार्यकर्ता हैं। आज भाजपा ने भारत का नाम विश्व पटल पर उचा कर दिया है। बूथ अध्यक्ष एवम बूथ समिती अपने आप में एक सक्षम इकाई भविष्य में सिद्ध होगी। बूथ समिति भविष्य में संगठन के सभी कार्यक्रम और कार्यपद्धती को अंगीकार करते हुए मतदान केंद्र को सुद्रण बनाएगी।

प्रदेश सह संयोजक मीडिया प्रभारी शिशिर बडकुल ने त्रिदेव कार्यशाला में आईटी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ के 22 करणीय कार्य, भाजपा :विचार कार्य पद्धति एवं सोशल मीडिया, हमारा व्यवहार विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एलए ये त्रिदेव है पार्टी की रीढ़ है। साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर के महत्व को बताया। कार्यशाला में जिला महामंत्री गगन खटीक ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंच का संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन व आभार महामंत्री सोनू बिरथरे ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला महामंत्री, मंडल अध्क्ता, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया व आईटी विभाग मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!