ब्यूटी पार्लर और मेहंदी सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी महिलाएं
शिवपुरी। महिलाओं और युवतियों को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जानकी सेना संगठन द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर चलाए जाते हैं जो पूरी तरह निशुल्क होते हैं। विगत वर्ष निशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जो पूरी तरह सफल रहा था, इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष रंजना पचौरी के नेतृत्व में ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है, यह शिविर खाराकुआ रोड पर स्थित हेलो गर्ल्स ब्यूटी पार्लर पर लगाया गया है यहां प्रशिक्षण रिंकी गोयल द्वारा दिया जा रहा है। शिविर का विधिवत शुभारंभ सामूहिक रूप से महिला इकाई सदस्य बहनों के द्वारा किया जा चुका है। जानकी सेना संगठन की महिला इकाई के द्वारा आयोजित एक माह चलने वाले निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं और युवतियों को संगठन की वरिष्ठ सदस्य सरोज जैन एवं रिटायर्ड ऑफिसर चंदर मेहता के द्वारा उद्देश्य समझाया गया कि किस तरह प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से किस तरह आत्मनिर्भर बना जा सकता है। जानकी सेना संगठन की ओर से शुभारंभ के दौरान महिला सदस्य रंजना पचौरी, सरोज जैन, लक्ष्मी गर्ग,चंदर मेहता (रि. प्रोफेसर), ऋषिबाला गौड़, गीता गौर, ममता तोमर,ज्योति त्रिवेदी पूनम बाथम शिवानी राठौर आदि उपस्थित थी। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से जय जानकी मां का जयकारा भी लगाया। आपको बता दें कि विगत वर्ष बी जानकी सेना संगठन द्वारा एक निशुल्क सिलाई महिला प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं और युवतियों ने सिलाई के हुनर को सीखा और लाभार्थी महिलाओं ने जानकी सेना संगठन का आभार माना।






Be First to Comment