शिवपुरी/ जिले के सिरसोद थाना क्षेत्र के डोंगरा गांव में तालाब में नहाने गए बच्चों में से 8 साल के बच्ची की डूबने मौत हो गई। बच्ची के परिजन उसे तालाब से निकलाकर जिला अस्पताल लाए जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम झंडी थाना इंदार निवासी अजब सिंह आदिवासी परिवार के साथ ससुराल टोंगरा में फसल कटाई के लिए आया था। शनिवार को वह ससुर गमजू के साथ परिवार समेत खेत पर कटाई करने पहुंचा था। सभी गेहूं की कटाई में लग गए। इसी दौरान बच्चे पास में बने तालाब पर नहाने चले गए। बच्चों के नहाते समय अजब सिंह की 8 साल की बेटी प्रीति अचानक तालाब में उतर गई। पानी में प्रीति को डूबता देख बच्चों ने चिल्लाते हुए उसे बाहर निकाला। परिवारवाले से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।






Be First to Comment