कुएं से पानी की मोटर चुराकर ले गए चोर / Narwar News

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डाबर मोहल्ला में चोरों ने खेत से पानी की मोटर चुरा ली। गोपाल पुत्र पर्वतसिंह कुशवाह 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 नरवर ने बताया कि बीते रोज वह खेत पर गया जहां उसे पता चला कि कुएं से किसी ने पानी की मोटर चुरा ली है आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।