Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर बैठी महिला की पड़ौसी ने कर दी मारपीट / Kolaras News

कोलारस । फरियादी फूलवती पत्नी परमाल जाटव 24 वर्ष निवासी ग्राम मानीपुरा कोलारस ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय वह अपने घर के सामने बैठी थी तभी पड़ोसी दिलीप जाटव व उसकी पत्नी विमलेश जाटव दोनों आ गए और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो विमलेश ने लात—घूसों से मारपीट की और दिलीप ने ईंट पकड़कर मार दी जो मेरे सिर के पीछे की तरफ लगी और खून निकलने लगा। घटना के समय मेरे पति आ गए और उन्होंने बीच—बचाव किया। जाते—जाते उक्त लोग जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!