शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के आहवान पर शिवपुरी नगर के 4 स्कूल GK हैरिटेज , शिवपुरी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यापीठ, संस्कार मॉर्डन स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी के चित्रों पर अपनी कल्पनाओं के रंग भरकर पृथ्वी संरक्षण का दिया संदेश।
शाखा अध्यक्ष संजीव जैन एवं शाखा सचिव गणेश धाकड़ ने बताया की विश्व पृथ्वी दिवस पर दो दिवसीय वृहद चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 190 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने संबंधित चित्रों पर छात्र छात्राओं ने अपने मनचाहे रंग भरे। इन रंगों के जरिये बच्चों ने पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया।
प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल ने बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आयोजित किया जाता है। साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक माहिल सयोंजिक रीना गुप्ता, निधि वर्मा, अनुराधा बंसल एवम अनुराधा खेमरिया, प्रगित खेमरिया, प्रीति जैन ने बताया विश्व पृथ्वी दिवस, वैश्विक जलवायु संकट के प्रति जागरुकता लाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ” इन्वेस्ट ऑन अर्थ ” है। पृथ्वी पर जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, वैसे- वैसे प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन तेजी से बढ़ रहा है। इस असंतुलन के कारण वो दिन अब दूर नहीं है जब पृथ्वी पर रहने का स्थान नहीं बचेगा। ऐसे में जरूरी है कि सही समय पर सभी लोग जाग जाएं और अपनी जिम्मेदारियों को समझना शुरू कर दें और पृथ्वी के संरक्षण के लिए कुछ ना कुछ इन्वेस्ट करें। विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री युगल गर्ग ने कहा कि पृथ्वी दिवस को मनाए जाने का वास्तविक लाभ तभी है, जब हम आयोजन को केवल रस्म अदायगी तक ही सीमित न रखें, बल्कि धरती की सुरक्षा के लिए इस अवसर पर लिए जाने वाले संकल्पों को पूरा करने हेतु हरसंभव प्रयास भी करें।
GK हैरिटेज स्कूल के डायरेक्टर संदीप वर्मा ने कहा कि यह दिन प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी समस्याओं पर सार्थक पहल करने की सोच पैदा करता है। ओजोन लेयर की क्षति के कारण जलवायु परिवर्तित हो रहा है। इंसान पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों से दूर होता जा रहा है। यही कारण है कि विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन करके लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है।
जिला समन्वयक हेमंत ओझा ने बताया विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे पोस्टर बनाए हैं व स्लोगन लिखे हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा दर्शाती है पृथ्वी अब सुरक्षित हाथों में है। हमें पारिस्थितिक तंत्र के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना काम शुरू करने की आवश्यकता है।
परिषद सदस्य एवम GK हैरिटेज स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती निधि वर्मा ने कहा जैसे हम अपनी सुख और समृद्धि के लिए कुछ ना कुछ इन्वेस्ट करते हैं अब समय आ गया है कि हम पृथ्वी को सुख और समृद्ध बनाने के लिए कुछ ना कुछ इन्वेस्ट जरूर करें क्योंकि हमारे पास रहने के लिए एक ही घर है जिसका नाम है पृथ्वी।
शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है। कुछ विद्यार्थीयो ने पृथ्वी को दो हिस्सों में दर्शाया है ऐसा लगा यह हमारे भविष्य की भयानक तस्वीर है। अगर आज भी हम सचेत नहीं हुए तो पृथ्वी ऐसे ही दो भागों में बंट जाएगी।
इस प्रतियोगिता में GK हैरिटेज स्कूल से प्रथम द्वितीय एवं कनिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशा प्रेरणा सेमिल , आंख श्रीवास्तव, शिवांगी पाठक रहे।
शिवपुरी पब्लिक स्कूल से प्रथम, द्वितीय एवं कनिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशा नैना राठौर, जिया सोनी, गुंजन राठौर रहे
सरस्वती विद्यापीठ स्कूल से प्रथम, द्वितीय एवं कनिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशा प्रियंका, नेनसी, श्रीकांत लोधी रहे
संस्कार मॉर्डन स्कूल से प्रथम, द्वितीय एवं कनिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशा सुरभि शाक्य, अनिष्का बंसल, दिव्या राठौर
इन सभी छात्रों को भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा शील्ड और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सभी छात्रों ने बहुत ही अच्छी कला का प्रदर्शन किया। प्रत्येक स्कूल में 5 छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संजीव जैन एवं शाखा सचिव गणेश धाकड़ ने GK हैरिटेज स्कूल के डायरेक्टर संदीप वर्मा, प्रिंसिपल पूजा वर्मा, वाइस प्रिंसिपल निधि वर्मा, शिवपुरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक ठाकुर एवं प्रिंसिपल कीर्ति गाला, सरस्वती विद्यापीठ के प्रबंधक पवन शर्मा, प्राचार्य उमाशंकर भार्गव, स्वेता श्रीवास्तव, संस्कार मॉर्डन स्कूल के डायरेक्टर गोपेंद्र जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सर्धक रही।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल, नगर समन्वयक हेमंत ओझा, शाखा अध्यक्ष संजीव जैन, शाखा सचिव गणेश धाकड़, शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, शाखा सहसचिव शैलेंद्र मित्तल, महिला संयोजिका रीना गुप्ता, अनुराधा बंसल , निधि वर्मा, अनुराधा खेमरिया, प्रगीत खेमरिया, प्रीति जैन आदि मौजूद थे।






Be First to Comment