गरीब कन्या के विवाह में महिला विंग ने दान की विवाह सामग्री दिए उपहार / Shivpuri news

शिवपुरी। सेवा के नए आयामों को अपने ही साथी की स्मृति में किस प्रकार से गढा जाए यह सब देखने को मिल रहा है समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ की महिला विंग की महिलाओं के द्धारा जिन्होंने न केवल अपना धर आश्रम में प्रभुजियों की देखभाल के लिए संस्था के दिवंगत साथी राकेश जैन की स्मृति में 30 हजार रूपए की राशि से सीसीटीव्ही कैमरे लगवाएं बल्कि अब एक और अनुकरणी और सेवाभावी कार्य उषा सतीश मंगल के द्धारा पहल करते हुए लायंस क्ल ब साउथ की महिला विंग की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सचिव वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष रितु गोयल के द्धारा शहर के हरदौल मंदिर के निवासरत एक गरीब परिवार की कन्या के विवाह में उपयोगी सामग्री न केवल दान की गई बल्कि दिवंगत साथी राकेश जैन स्मृति को संजोते हुए अन्य लायन्स साथियों के द्धारा भी आगे आकर अपनी स्वेच्छा से ना—ना प्रकार के घर—गृहस्थी के जरूर सामग्री को उपहार के रूप में दिए गए जिसे पाकर यहां नव वधु नैना बाथम की मां मनीषा बाथम ने इस सेवा कार्य को सराहा बल्कि पुत्री के विवाह में दी गई सामग्री के प्रति समस्त लायन्स क्लब के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की और आभार जताते हुए दिवंगत राकेश जैन को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस सेवा रूपी कार्यक्रम की संयोजिका उषा मंगल रही जिन्होंने समस्त लायन्स साथियों को इस सेवा कार्य में शामिल करने का अवसर प्रदान किया। यहां इस सेवा कार्य में योगदान देते हुए लायन्स क्लब साउथ की महिला विंग से सीमा गोयल, मीरा पोद्धार, रूचि जैन, मीना जैन, राजेश बिंदल, नीलम बीसानी, सुरेखा माहेश्वरी, कविता गुप्ता आदि मौजूद रही। बता दें कि नैना बाथम की शादी दतिया जिले में हो रही है जहां इस नववधु के लिए आगे आकर विवाह में जरूरी सामग्रियों का दान लायंस क्लब महिला विंग के द्धारा किया गया है।