मप्र तृतीय श्रेणी न्यायायिक कर्मचारी संघ शिवपुरी के अध्यक्ष बने रविशंकर चंदेल / Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र तृतीय श्रेणी न्यायायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी का अध्यक्ष निर्वाचन पर्यवेक्षक द्वारा रविशंकर सिंह चंदेल को घोषित किया गया। श्री चंदेल ने अपने मनोनयन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि वह तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराएंगे।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एवं समस्त न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, उप प्रशासनिक अधिकारी, लेखापाल, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अधिवक्तागणों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष रविशंकर सिंह चंदेल का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी।